ब्रेकिंग:

3 महीने पहले टूटी थी प्रियंका चोपड़ा के भाई की सगाई, अब इस लड़की संग आए नजर

बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा अपनी कुछ तस्वीरों की वजह से चर्चा में आए हैं। दरअसल, सोमवार रात नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में पूजा का आयोजन किया गया था। इस पूजन में कई स्टार्स ने शिरकत की थी। लेकिन सबसे ज्यादा जिसने ध्यान खींचा वो प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा थे। इस इवेंट में सिद्धार्थ एक मिस्ट्री गर्ल के साथ पहुंचे। सिद्धार्थ के साथ नजर आई इस लेडी को देखने के बाद उनके अफेयर की चर्चा जोरों पर हैं।

                                                               सिद्धार्थ चोपड़ा

दोनों एक ही ड्रेस कोड में दिखे। इस दौरान सिद्धार्थ ब्लू शेरवानी में दिखे। वहीं मिस्ट्री गर्ल ब्लू आउटफिट में ग्लैमरस दिखीं। तस्वीरों में दोनों की जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिल रही है। दोनों ने मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। इन दोनों की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। बता दें कि बीते दिनों सिद्धार्थ अपनी सगाई टूटने की वजह से चर्चा में आए थे। सिद्धार्थ की उनकी गर्लफ्रेंड इशिता संग सगाई हुई थी लेकिन अचानक सगाई टूट गई। जानकारी के लिए बता दें कि इशिता से पहले पीसी के बाई की सगाई साल 2014 में कनिका माथुर से हुई थी लेकिन, शादी तय होने के कुछ दिन बाद ही कनिका और सिद्धार्थ का रिश्ता खत्म हो गया।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com