ब्रेकिंग:

रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट बुक करने पर मिलेगी 03 प्रतिशत छूट, 14 जनवरी से 06 महीने के लिए लागू

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर/ लखनऊ / जबलपुर : वर्तमान में, रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 03 प्रतिशत बोनस कैशबैक के रूप में दिया जाता है। अब 14 जनवरी 2026 से रेलवन ऐप पर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 03 प्रतशत की छूट प्रदान की जाएगी।

रेल मंत्रालय द्वारा डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, रेलवन ऐप पर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से रेलवे के अनारक्षित टिकट बुक करने पर 03 प्रतिशत की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह प्रावधान आर-वॉलेट को छोड़कर रेलवन ऐप पर अनारक्षित टिकट बुक करने और डिजिटल भुगतान करने पर लागू होगा।

रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने की स्थिति में, 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक के रूप में प्रदान करने की वर्तमान प्रणाली जारी रहेगी। उपर्युक्त 3 प्रतिशत छूट का प्रस्ताव 14.01.2026 से 14.07.2026 की अवधि के दौरान लागू रहेगा। इसके बाद सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (सीआरआईएस) द्वारा इस की समीक्षा कर अगला निर्णय लिया जायेगा।

Check Also

जिज्ञासा क्रिकेट ग्राउंड पर ‘डेस्क टू पिच कप – सीजन 1’ के दो मुकाबले, WTC और वृंदावन क्रिकेट क्लब की जीत

सूर्योदय भारत समाचार सेव, लखनऊ : जिज्ञासा क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट ‘डेस्क …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com