ब्रेकिंग:

बीबीएयू में द्वितीय बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता- 2026 सेमीफाइनल राउंड सम्पन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में शनिवार 21 फरवरी को विधि विभाग की स्पेक्ट्रा मूट कोर्ट समिति की ओर से आयोजित द्वितीय बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता- 2026 का सेमीफाइनल राउंड सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के संरक्षण एवं विधि विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुदर्शन वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विधि अध्ययन विद्यापीठ के संकायाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार चढ्ढा, स्पेक्ट्रा मूट कोर्ट समिति के सदस्य एवं अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे।
मूट कोर्ट के प्रारंभिक दौर में कुल 33 टीमों ने भाग लिया था, जिनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चार टीमों का चयन सेमीफाइनल के लिए किया गया।

कार्यक्रम के दौरान तीन सदस्यीय निर्णायक पीठ का औपचारिक परिचय कराया गया, जिसमें प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं विधि विशेषज्ञ शामिल थे। समिति द्वारा सभी निर्णायकों का स्वागत किया गया तथा प्रतिभागी टीमों का अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात सेमीफाइनल मुकाबलों की विधिवत शुरुआत हुई।

सेमी फाइनल में प्रतिभागी टीमों ने अपने शोध, विधिक ज्ञान एवं प्रभावशाली प्रस्तुति एवं कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टीम ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

प्रतियोगिता का समापन दिनांक 22 फरवरी को फाइनल मुकाबले के पश्चात समापन समारोह में विजेता टीम को पुरस्कार वितरण के साथ होगा, जिसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन विद्यार्थियों के विधिक कौशल, तार्किक क्षमता एवं आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है।

Check Also

“आरएसएस की 100 वर्षों की यात्रा पर बनी यह फिल्म ‘शतक’ एक प्रेरणादायी पहल है” : आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / भोपाल : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com