ब्रेकिंग:

29 अक्टूबर को अमित शाह का लखनऊ दौरा, भाजपा कार्यालय में तैयारियां हुई तेज

अशाेक यादव, लखनऊ। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उत्तर प्रदेश में प्रभारियों की नियुक्ति के साथ ही अन्य मोर्चे पर भी किलाबंदी तेज कर दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ इन दिनों लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह का भी एक दिन का लखनऊ दौरा होगा।

यूपी बीजेपी ने इसकी तैयारियां शुरु कर दीं हैं। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों को नए सदस्य के रुप में साथ में जोड़ना है। इनमें सरकारी योजनाओं के लाभार्थी से लेकर फस्ट टाइम वोटर, प्रबुद्ध वर्ग, अल्पसंख्यकों और महिलाओं सहित सभी पर फोकस रहेगा। यह अभियान बूथ स्तर पर चलेगा। हर बूथ पर 100 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को लक्ष्य दिया जाएगा। हर सक्रिय सदस्य को कम से कम 9 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। सबसे ज्यादा सदस्य कमजोर बूथों पर बनाए जाएंगे।

Loading...

Check Also

पर्यावरण संरक्षण की पहल के साथ भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM), लखनऊ ने गुरुवार …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com