ब्रेकिंग:

2880 श्रमिकों को गुजरात से लेकर बरेली जंक्शन पहुंचीं दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

अशाेेेक यादव, लखनऊ। आज गुजरात से दो श्रमिक ट्रेनें बरेली जंक्शन पर पहुंचीं। पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1485 श्रमिकों को लेकर डेढ़ घंटे देरी से सुबह 7:36 बजे जंक्शन पर पहुंची। इस ट्रेन को सुबह 6:00 बजे पहुंचना था।

वहीं दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन जामनगर से 1395 श्रमिकों को लेकर डेढ़ घंटे देरी से शाम 6:24 बजे जंक्शन पर पहुंची थी। इस ट्रेन को शाम 4:00 बजे आना था। दोनों ही ट्रेनों में श्रमिकों से किराया वसूला गया। श्रमिकों को उनके जनपदों तक पहुंचाने के लिए 50-50 बसों को लगाया गया था।

दोनों श्रमिक स्पेशल ट्रेनें गुजरात के पालनपुर और जामनगर से आईं थीं। 22-22 कोचों वाली इन ट्रेनों में कुल 2880 श्रमिक सवार थे। ट्रेनों में बैठने वाले सभी श्रमिकों से 700-800 रुपये किराये के रूप में लिए गए। एक साल के बच्चे तक का किराया लिया गया।

रविवार सुबह आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सबसे ज्यादा श्रमिक कासगंज और बदायूं के थे। लेकिन शाम को आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सबसे ज्यादा श्रमिक पीलीभीत जिले के थे। शाम को आने वाली ट्रेन में बरेली के केवल 70 श्रमिक ही शामिल थे।

Check Also

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com