ब्रेकिंग:

27 जून को सभी विधानसभा क्षेत्रों में वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी शांतिपूर्ण सत्याग्रह में हों शामिल: के.सी. वेणुगोपाल

राहुल यादव, लखनऊ। हाल ही में घोषित अग्निपथ योजना से , सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही परंपराओं और लोकाचार को नष्ट करने और उनके मनोबल का अवमूल्यन करने के कारण पूरे देश में व्यापक गुस्सा और विरोध हो रहा है । केंद्र सरकार द्वारा बिना किसी व्यापक परामर्श के इस गलत नीति को जिस तरह से थोपा गया है , उस से बड़ी संख्या में तमाम युवक नाराज हैं , जो सशस्त्र बलों में शामिल होने का सपना देख रहे थे । 


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के.सी.  वेणुगोपाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र में कहा कि अग्निपथ योजना के खिलाफ हमारी अडिग लड़ाई को जारी रखते हुए , दूसरे चरण में , सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटीयों से अनुरोध है कि वे सोमवार , 27 जून , 2022 को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक अपने – अपने राज्यों के सभी विधानसभा क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं , पार्टी पदाधिकारियों को शामिल करते हुए शांतिपूर्ण सत्याग्रह का पालन करें । 


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए लड़ने की अपनी गौरवपूर्ण विरासत को लेकर , पहले दिन से ही इस योजना का विरोध किया । राष्ट्रीय सुरक्षा व हमारे सशस्त्र बलों के मनोबल पर पड़ने वाले दूरगामी प्रभावों को भी उजागर किया । पार्टी ने इसके विरोध में 20 जून को जंतर मंतर और राज्यों में भी शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया था । हमारे सांसदों ने अग्निपथ के खिलाफ संसद से शांतिपूर्ण मार्च निकाला और वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारत के राष्ट्रपति को विस्तृत ज्ञापन सौंपा , जिसमें विवादास्पद योजना को वापस लेने और उस पर व्यापक विचार – विमर्श करने का अनुरोध किया गया था । 

उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी कांग्रेस के विधायक हैं , उन्हें अपने – अपने क्षेत्रों में सत्याग्रह का नेतृत्व करें। 

Check Also

उप्र और उत्तराखंड की महिला अग्निवीर मिलिट्री पुलिस भर्ती रैली 18 फरवरी को लखनऊ में होगी आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / देहरादून : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड, रिक्रूटिंग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com