अनुपूरक न्यूज एजेंसी, प्रयागराज। श्री श्री उत्तर मध्य रेलवे रामलीला कमेटी के सदस्यों की एक बैठक रामलीला मंच पर की गई जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 2023 की रामलीला का मंचन 27 अक्टूबर 2023 दिन शुक्रवार को गणेश पूजन के साथ प्रारंभ किया जाएगा तथा समापन 5 नवंबर 2023 दिन रविवार को श्री राम राज्याभिषेक के साथ संपन्न किया जाएगा। तथा रिहर्सल 19 अगस्त दिन शनिवार से शुरुआत की जाएगी ।मंचन के कार्यक्रम का विवरण निम्न है-27 /10/23 गणेश पूजन 28/10 /23 नारद मोह29/ 10/23 राम सीता जन्म30/10/23 धनुष यज्ञ 31/10/ 23 राम वन गमन 1/11/23 सीता हरण 2/ 11/23 लंका दहन 3/ 11/23 लक्ष्मण शक्ति 4 /11/23 लंका विजय 5/ 11/23 श्रीराम राज्याभिषेक एवं रंगारंग कार्यक्रम
Check Also
उत्तर रेलवे विशिष्ट रेल सेवा महाप्रबंधक पुरस्कार : लखनऊ मंडल को 08 दक्षता शील्ड जीतने का गौरव
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / नई दिल्ली : गुरुवार 15 जनवरी 2026 को नेशनल …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat