ब्रेकिंग:

26 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे केजरीवाल, रामलला मंदिर में करेंगे पूजा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले सप्ताह उत्तर प्रदेश के अयोध्या जायेंगे जहां वह भगवान राम के जन्मस्थल पर जा कर पूजा अर्चना करेंगे। प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य एवं विशाल मंदिर का निर्माण हो रहा है। फिलहाल, एक अस्थायी मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा रखी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि केजरीवाल 26 अक्टूबर को भगवान राम की पूजा अर्चना करेंगे। आम आदमी पार्टी अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है।

Loading...

Check Also

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने लुधियाना में नए रेलवे स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लुधियाना : रेल राज्य मंत्री एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com