ब्रेकिंग:

24 जिलों में निरस्त हुई 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा की आई नई तारीख

अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट अंग्रेजी परीक्षा के पेपर आज 30 मार्च को दोपहर 2 बजे होने थे। इससे पहले यह पेपर 24 जिलों में रद्द कर दिए गया है। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही पेपर लीक हो गया है। पेपर लीक होने के बाद आनन-फानन में बोर्ड अधिकारियों ने पेपर को रद्द कर दिया है। इसी बीच जानकारी आ रही है कि अब अंग्रेजी परीक्षा के लिए नई तारीख आ गई है।

बताया जा रहा है कि 12वीं के लिए अंग्रेजी का पेपर 13 अप्रैल को होगा। इसके लिए समय सुबह 8.00 बजे से रखा गया है। जानकारी के मुताबिक पेपर बलिया से लीक हुआ है। पेपर लीक मामले की जांच के लिए STF का गठन कर दिया गया है। वाराणसी से STF की टीम जांच के लिए बलिया को निकली है। ACS होम अवनीश अवस्थी ने बलिया के डीएम और एसपी से पेपर लीक मामले की रिपोर्ट मांगी है।

Check Also

“हम शांति चाहते हैं, लेकिन पुतिन युद्ध का आदमी है।”: जेलेंस्की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : कनाडा के नोवा स्कोटिया प्रांत के हैलिफैक्स में कनाडाई प्रधानमंत्री …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com