ब्रेकिंग:

1962 वाला भारत नहीं, चीन का मुंह तोड़ जवाब देने को सैनिक तैयार- सेवानिवृत मेजर जनरल एसएस अहलावत

 

पूर्व सैनिक एवं वीर नारी सम्मान समारोह में रिटायर्ड मेजर जनरल एसएस अहलावत ने दिया एक जुटता का संदेश

शिकोहाबाद। भारत अब 1962 वाला नहीं है। चीनी सैनिकों की हर गतिविधि का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय फौज तैयार है। भारत की सरकार ने सैनिकों की सुरक्षा और रक्षा के लिए कई प्रयास किये हैं। आज भारत की फौज आधुनिक हथियारों से लैस है। दुश्मनों की हर गतिविधि का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।
उक्त विचार भारतीय पूर्व सैनिक लीग द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मेजर जनरल एसएस अहलावत रिटायर्ड विशिष्ट सेवा मैडल गौरव सेनानी व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय पूर्व सैनिक लीग के प्रदेश अध्यक्ष ने व्यक्त किये। उन्होंने मंच से सेवानिवृत सैनिकों को एक जुटता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में आईं वीर नारियों को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सैनिक अपने आपसी मतभेद भुला कर संगठित हों और संगठन को मजबूत बनाते हुए समाज में सेवा कार्य करें। उन्होंने कहा कि आज का भारत 1962 वाला नहीं है। आज का भारत आधुनिक हथियारों से लैस है। नभ, थल और जल तीनों सेनाएं हमारी शरहदों की रक्षा के लिए दिन रात जुटी हैं। आज हम चीन और पाकिस्तान को एक साथ मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सूबेदार मेजर रामवीर सिंह को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।
इस अवसर पर बिंग कमांडर रणवीर सिंह , कमांडर नवीन कटिहार व बिजेंद्र सिंह, अवनीश कुमार यादव, मीडिया प्रभारी ई. रामब्रेश यादव सहित इटावा, मैनपुरी और अन्य स्थानों के जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे। अध्यक्षता सूबेदार मेजर रामवीर सिंह यादव और संचालन धर्मवीर राही और रामब्रेश यादव ने किया।

Check Also

उत्तर रेलवे विशिष्ट रेल सेवा महाप्रबंधक पुरस्कार : लखनऊ मंडल को 08 दक्षता शील्ड जीतने का गौरव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / नई दिल्ली : गुरुवार 15 जनवरी 2026 को नेशनल …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com