ब्रेकिंग:

मुख्यालय के 4 रेल अधिकारियों सहित पश्चिम मध्य रेलवे के 161 रेलकर्मी हुए सेवानिवृत्त

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में कार्यरत चार अधिकारी एवं चार कर्मचारी सहित जबलपुर, भोपाल, कोटा मण्डलों एवं दोनों कारखानों के कुल 161 रेलकर्मी गुरुवार 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त हुए !

पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में माह के अंतिम कार्य दिवस 31 जुलाई 2025 को अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री ने उप मुख्य कार्मिक अधिकारी राजेंद्र कुमार असवाल, सहायक सतर्कता अधिकारी ज्ञान सिंह हल्दिया, सहायक फार्मसी अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल, सहायक वित्त सलाहकार मनोज कुमार सहित कर्मचारियों में निजी सचिव-II मुकेश कुमार साहू, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक शशि पाल सिंह, वरिष्ठ सांख्यिकी निरीक्षिक रवि प्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ खण्ड अभियंता (इलेक्ट्रिकल) सरफ़राज़ अहमद के अधिवार्षिता पर सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज एवं गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल प्रदान किये।

सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन की ओर से स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनायें दी गईं। सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर वरिष्ठ उप महाप्रबंधक नीरज कुमार, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मनीष तिवारी, प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस. डी. पाटीदार, मुख्य स्वास्थ निदेशक डॉ. बी सी एस राव, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर जे आर मीणा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

गुरुवार को सेवानिवृत होने वालों में मुख्यालय में 04 अधिकारियों एवं 04 रेल कर्मचारियों, जबलपुर मंडल में 37 रेल कर्मचारियों, भोपाल मण्डल में 41 रेल कर्मचारियों, भोपाल कारखाना में 10 रेल कर्मचारियों, भोपाल निर्माण में 01 रेल कर्मचारी, कोटा मण्डल में 58 रेल कर्मचारियों एवं कोटा कारखाना में 06 रेल कर्मचारियों सहित पमरे पर कुल 161 रेल कर्मियों की सेवानिवृत्ति हुई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा शुभकामनाए दी गईं।

Loading...

Check Also

बुंदेलखंड 24×7 की मेहनत लाई रंग, प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ में गूंजा बुंदेलखंड का गौरवशाली इतिहास

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बुंदेलखंड : बुंदेलखंड क्षेत्र के नंबर-1 डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म बुंदेलखंड 24×7 …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com