
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में कार्यरत एक अधिकारी एवं चार कर्मचारी सहित जबलपुर, भोपाल, कोटा मण्डलों एवं दोनों कारखानों के कुल 120 रेलकर्मी शुक्रवार 30 मई 2025 को सेवानिवृत्त हुए। पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में माह के अंतिम कार्य दिवस 30 मई 2025 को अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री ने उप मुख्य संरक्षा अधिकारी राम नारायन लोखरे, वरिष्ठ खण्ड अभियंता (सी एंड डब्लू) मोहम्मद युसूफ, वरिष्ठ खण्ड अभियंता (ड्राईंग) रामगोविंद, वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी (टीआई) कमला प्रसाद पाल एवं कार्यालय अधीक्षक श्रीमती रीना सिंह के अधिवार्षिता पर सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज एवं गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल प्रदान किये। सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन की ओर से स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनायें दी गईं।
सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एम विजय कुमार, प्रमुख मुख्य इंजीनियर आशुतोष, प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस. डी. पाटीदार सहित उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (एचआरडी) सुश्री पूर्णिमा जैन एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
शुक्रवार को सेवानिवृत होने वालों में मुख्यालय में 01 अधिकारी एवं 04 रेल कर्मचारियों, जबलपुर मंडल में 32 रेल कर्मचारियों, भोपाल मण्डल में 34 रेल कर्मचारियों, भोपाल कारखाना में 17 रेल कर्मचारियों, भोपाल निर्माण में 01 रेल कर्मचारी, कोटा मण्डल में 25 रेल कर्मचारियों, कोटा कारखाना में 05 रेल कर्मचारियों एवं कोटा निर्माण में 01 रेल कर्मचारी सहित पमरे पर कुल 120 रेल कर्मियों की सेवानिवृत्ति हुई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा शुभकामनाए दी गईं।