ब्रेकिंग:

दिग्गज कांग्रेस नेता पर 41 साल की महिला ने लगाए रेप के आरोप

पुणे। महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता रोहित तिलक पर बलात्कार का आरोप लगा है। इस घटना से पुणे में काफी खलबली मच गई है और यह चर्चा का विषय बन गया है। रोहित तिलक महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक के वंशज होने के साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता भी हैं। 
शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने का आरोप रोहित तिलक पर लगा है। यह मामला पुणे के विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस मामले में 41 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला के शिकायत के अनुसार शादी का लालच देकर रोहित तिलक द्वारा बार बार शारिरिक शोषण करने का आरोप महिला ने लगाया है। जब महिला ने रोहित तिलक पर शादी का दवाब बनाया तो महिला के साथ मारपीट और गालीगलौज करने का आरोप भी महिला ने लगाया है।

इस मामले में सोमवार देर रात मामला दर्ज किया है। रोहित तिलक ने 2014 में कांग्रेस का टिकट हासिल कर चुनाव लड़ा था। पुणे के कसबा पेठ विधानसभा मतदार संघ से भाजपा के नेता गिरीश बापट के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन इस चुनाव में रोहित तिलक बुरी तरह पराजित हुए थे। रोहित तिलक यह लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के परपोते हैं साथ ही विधान परिषद के पूर्व सभापति जयंतराव तिलक के पोते व तिलक महाराष्ट्र विश्वविद्यालय के कुलगुरू दीपक तिलक के बेटे हैं। संबंधित महिला अपने पति से पिछले 10 सालों से अलग रह रही थी। पीड़ित महिला और रोहत तिलक की दो साल पहले एक कार्यक्रम के दौरान पहचान हुई थी। उसके बाद रोहित तिलक ने महिला को शादी का झांसा देकर बलात्कार, अप्राकृतिक संबंध और मारपीट करने का आरोप महिला ने लगाया है।

Check Also

आरईसीए -2023 : भवन (रेलवे स्टेशन) श्रेणी में अलवर रेलवे स्टेशन प्रथम एवं जयपुर रेलवे स्टेशन द्वितीय पुरस्कृत

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर : ऊर्जा संरक्षण हेतु राजस्थान सरकार के राजस्थान नवीकरणीय ऊर्जा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com