
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने गुरुवार मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संरक्षा से जुड़े इंजीनियरिंग विभाग के 10 रेलवे ट्रैकमैन (नाइट पेट्रोलिंग) कर्मचारियों को जनवरी 2026 माह के लिए “स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ” संरक्षा पुरस्कार कार्यक्रम में नगद राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कन्नौजिया वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय गौरव गुप्ता, वरिष्ठ मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर/समन्वय निलेश सिंह एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) अनिल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक/सवारी श्री अनुज कुमार सिंह तथा मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर आमिर खान उपस्थित थे।
इन रेलवे ट्रैकमैन कर्मचारियों ने निर्धारित बीट पर समयबद्धता, सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन कर रेल सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखा। सम्मानित कर्मचारियों में सोनू बाथम (बादशाहनगर), कामरान एवं रामधन (जरवल रोड), संजय पटेल (गोण्डा), अमरनाथ (मनकापुर), श्रीकान्त राम एवं झिनकन (बस्ती), संदीप (आनंदनगर), रंजन मौर्य एवं रामजतन (बढ़नी) शामिल थे।
इसी क्रम में मण्डल रेल प्रबन्धक द्वारा मंडल स्तर पर संरक्षा से जुड़े यांत्रिक, परिचालन, इंजीनियरिंग, सिग्नल तथा विद्युत/परिचालन विभागों के 09 कर्मचारियों को “स्टार परफॉर्मर प्रमाण-पत्र” प्रदान किया गया। सम्मानित कर्मचारियों में सफीउल्लाह (लोको पायलट माल), प्रताप आनन्द (सहायक लोको पायलट), गनेश कुमार (गेटमैन), अजीत कुमार (ट्रैक मेंटेनर), संतोष चौधरी (पेट्रोलमैन), रामू यादव (गेटमैन), निकेश कुमार (कांटावाला), मुस्ताक अहमद (टेक्नीशियन) तथा अजीत कुमार (सहायक टेलीकॉम) शामिल थे।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने संरक्षा पुरस्कार प्राप्त सभी चयनित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका कार्य के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी सभी कर्मचारी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए रेलवे की सुरक्षा, संरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat