ब्रेकिंग:

10 जून से शुरू होगा मंत्रियों के मंडलीय निरीक्षण दौरों का अगला चरण

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी योजनाओं का उचित कार्यान्वयन और विकास कार्यों की नियमित मंडल स्तरीय समीक्षा के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में शुरु किये गये मंत्रियों के मंडलीय निरीक्षण दौरों का दूसरा चरण आगामी दस जून से प्रारंभ होगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया गया कि दूसरे चरण के लिये मंत्रियों के निरीक्षण हेतु मंडल बदल दिये गये हैं।

दूसरे चरण में आगामी जून माह की 10, 11 एवं 12 तारीख और 17, 18 एवं 19 तारीख को मंत्रिसमूह के मंडलीय दौरे होंगे।

इसके तहत कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को लखनऊ मंडल की जिम्मेदारी दी गयी है। पिछली बार इस मंडल की जिम्मेदारी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के पास थी। इसी प्रकार उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को अयोध्या एवं बृजेश पाठक को प्रयागराज मंडल का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को दूसरे चरण में मेरठ मंडल, धर्मपाल सिंह को कानपुर मंडल और नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ काे झांसी मंडल की जिम्मेदारी दी गयी है। राज्य के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह गोरखपुर मंडल, आशीष पटेल सहारनपुर मंडल, संजय निषाद चित्रकूटधाम मंडल और राकेश सचान विंध्य मंडल का दौरा करेंगे।

कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य को इस बार बस्ती मंडल, जयवीर सिंह को वाराणसी मंडल, भूपेंद्र चौधरी को आगरा मंडल, योगेंद्र उपाध्याय को आजमगढ़ मंडल, जितिन प्रसाद को मुरादाबाद मंडल, अनिल राजभर को देवीपाटन मंडल, एके शर्मा को अलीगढ़ मंडल और लक्ष्मीनारायण चौधरी को बरेली मंडल का दायित्व सौंपा गया है।

Check Also

उप मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा की, लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्यवाही

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com