ब्रेकिंग:

1-2 जून को होगी कांग्रेस की राज्य स्तरीय कार्यशाला “नव संकल्प शिविर”

राहुल यादव, लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला ‘‘ नव संकल्प शिविर’’ का आयोजन 1 एवं 2 जून 2022 को किया जाना है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि उक्त कार्यशाला में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, समस्त जिला, शहर अध्यक्षगण, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायकगण, 2022 विधाानसभा चुनाव एवं 2019 लोकसभा चुनाव के सभी प्रत्याशीगण, र्फन्टल संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के समस्त प्रवक्तागण को आमंत्रित किया गया है। नव संकल्प शिविर दिनांक 01 व 02 जून 2022 को प्रातः 10ः00 बजे उत्तर प्रदेष कांग्रेस कार्यालय लखनऊ में आयोजित होगा। पाण्डेय ने आगे बताया कि इस आशय का पत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (संगठन) दिनेश कुमार सिंह द्वारा जारी किया गया है।

Check Also

सर्वाेदय विद्यालयों में कक्षा 6 से 9 तक प्रवेश का मौका, 20 फरवरी तक करें आवेदन, 15 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश भर में संचालित 103 …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com