ब्रेकिंग:

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में उत्कृष्ट संरक्षा सेवाओं हेतु 03 कर्मचारी सम्मानित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सोमवार 16 फरवरी 2026 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे लखनऊ सुनील कुमार वर्मा द्वारा ‘सेफ्टी अवार्ड’ प्रदान किए गए। सम्मानित किए गए कर्मचारियों में विनय कुमार गौड़ (पॉइंट्समैन/अयोध्या धाम जं.), शिवशंकर (गेटमैन/निहालगढ़) एवं कमलेश कुमार (लोको पायलट/रायबरेली) शामिल हैं।

इन कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान सतर्कता, समझदारी और साहस का परिचय देते हुए संभावित रेल दुर्घटनाओं को समय रहते टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संचालन के दौरान ट्रैक पर अवरोध या अन्य तकनीकी समस्या को देखते ही इन्होंने तुरंत आवश्यक कार्रवाई की, संबंधित अधिकारियों को सूचना दी और गाड़ियों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया।

इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक ने कहा कि “रेल संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन कर्मचारियों ने सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ संभावित दुर्घटनाओं को टालने का कार्य किया है, वे वास्तव में प्रशंसा के पात्र हैं। ऐसे उदाहरण पूरे मंडल के लिए प्रेरणादायी हैं और हम सभी को संरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने की सीख देते हैं।”

Check Also

पूर्वाेत्तर रेलवे : अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग 2026 की विजेता बनी सिक्योरिटी हंटर्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ द्वारा आयोजित ऐशबाग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com