ब्रेकिंग:

होमगार्ड मुख्यालय अस्पताल के लिए एक एम्बुलेंस जरूरी है: मंत्री चेतन चौहान

लखनऊ। मंत्री बनने के बाद चेतन चौहान ने आलमबाग स्थित होमगार्ड मुख्यालय का निरीक्षण किया। पूरे परिसर का मुआयाना करने के बाद मंत्री चेतन चौहान ने संतोष व्यक्त किया। होमगार्ड मुख्यालय परिसर की साफ-सफाई देख कर चेतन चौहान काफी खुश दिखे। होमगार्ड डीजी गोपाल लाल मीना के साथ पूरे परिसर का निरीक्षण करते हुए मंत्री चेतन चौहान अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने डॉक्टरों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। होमगार्ड अस्पताल की जानकारी लेते हुए जब मंत्री चेतन चौहान को पता चला कि अस्पताल में एम्बुलेंस नहीं है तो उन्होंने डीजी से एक एम्बुलेंस अस्पताल को देने की बात कही। पत्रकारों से बात करते हुए चेतन चौहान ने कहा कि पीएम मोदी जो स्वास्थ्य की बात कर रहे हैं उसे बिना किसी भेदभाव के सबको स्वीकार करना चाहिए।

पीएम मोदी के फिटनेस प्रोग्राम की बात करते हुए मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि फिट रहना हर भारतीय के लिए आवश्यक है और पीएम के फिटनेस प्रोग्राम को राजनीतिक या धार्मिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए।  होमगार्ड डीजी गोपाल लाल मीना के साथ पूरे परिसर का निरीक्षण करते हुए मंत्री चेतन चौहान अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने डॉक्टरों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। होमगार्ड अस्पताल की जानकारी लेते हुए जब मंत्री चेतन चौहान को पता चला कि अस्पताल में एम्बुलेंस नहीं है तो उन्होंने डीजी से एक एम्बुलेंस अस्पताल को देने की बात कही।

Loading...

Check Also

भाषा विवि का नैक पीयर टीम ने देखा प्रेजेंटेशन : संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों से किया संवाद

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के नैक मूल्यांकन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com