ब्रेकिंग:

हीरो एशिया कप 2022: जापान ने भारत को दी 5-2 से शिकस्त

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे हीरो एशिया कप हॉकी के पूल ए के मुकाबले में मंगलवार को जापान ने भारत को 5-2 से शिकस्त दी। जीबीके एरिना में हुए मुकाबले में जापान पहले क्वार्टर से ही भारत पर हावी रहा। मैच के 23वें मिनट में नागायोशी केन ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए जापान के लिये पहला गोल किया।

मैच के 39वें मिनट में दोबारा जापान की ओर से कवाबे कोसेई ने गोल कर स्कोर 2-0 पर पहुंचा दिया। इसके जवाब में भारत को राहत दिलाते हुए राजभर पवन ने 44वें मिनट में टीम का पहला गोल किया। चार मिनट बाद ही ऊका रयोमा ने जापान के लिये एक और गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया।

मैच के 49वें मिनट में सिंह उत्तम ने भारत के लिये गोल कर स्कोर को 3-2 किया लेकिन इसके बाद मैच भारत की पकड़ से निकलता रहा। जापान के यामासाकी कोजी ने 54वें मिनट में और कावाबे कोसाई ने 55वें मिनट में गोल कर जापान की बढ़त को 5-2 कर दिया। इस हार के साथ भारत पूल ए के पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर जबकि जापान पहले स्थान पर पहुंच गया है।

भारत अभी तक हीरो एशिया कप में एक भी मुकाबला नहीं जीता है। भारत और पाकिस्तान के बीच सोमवार को हुआ मुकाबला 1-1 पर समाप्त हुआ था। भारत का अगला मैच इंडोनेशिया के खिलाफ है। प्रतियोगिता में बने रहने के लिये उन्हें यह मैच जीतना होगा।

Loading...

Check Also

62वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप 2025-26 संपन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर : रेलवे खेलकूद संवर्धन बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वाधान में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com