ब्रेकिंग:

हरियाणा की डांसर के साथ दिल्ली में 3 हैवानों ने किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली: दिल्ली में हरियाणा की एक डांस करने वाली महिला के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है. पुलिस ने कहा कि पूर्वोत्तर दिल्ली के खजुरी खास में हरियाणा की एक डांसर के साथ बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. घटना पांच दिन पहले हुई थी, जब 20 वर्षीय महिला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में एक शो के लिए आई थी. इस दौरान तीनों ने प्लानिंग कर इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने कहा कि महिला कश्मीरी गेट आईएसबीटी से हरियाणा की एक बस में आई थी, जहां से आरोपी ने उसे कार्यक्रम स्थल पर ले जाने के बहाने एक कार में बैठा लिया. कार्यक्रम स्थल पर ले जाने के बजाय वे तीनों महिला को बवाना में एक घर में ले गए,

जहां उन्होंने लड़की के साथ बलात्कार किया. यह जानकारी सीनियर पुलिस अधिकारी ने दी. इतना ही नहीं, इन तीनों ने डांसर के साथ बलात्कार करने के बाद उसे खजूरी चौक पर फेंक दिया और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया. हालांकि, पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है. आरोपियों में लोकेश (21) ओम (25) और ऋषिकेश (25) शामिल है. पुलिस ने कहा कि महिला कश्मीरी गेट आईएसबीटी से हरियाणा की एक बस में आई थी, जहां से आरोपी ने उसे कार्यक्रम स्थल पर ले जाने के बहाने एक कार में बैठा लिया.

Check Also

मकर संक्रांति पर्व के दौरान प्रयाग एवं फाफामऊ जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्थाएं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज : मकर संक्रांति पर्व पर यात्रियों की संभावित …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com