ब्रेकिंग:

स्किन फिट ड्रेस में मिसेज जोनस, हाथों में हाथ डाले निकयंका का दिखा वेकेशन मूड

एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा इन दिनों पति निक जोनस और ससुरालवालों के साथ मियामी में हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में निकयंका इसी वैकेशन की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में प्रियंका स्टाइलिश नियॉन और व्हाइट कलर की फिटिंग ड्रेस में काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। प्रियंका का यह अंदाज यकीनन उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा। ड्रेस के साथ व्हाइट हैट और टिंटेड गॉगल उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। हमेशा की तरह प्रियंका स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं। कुछ तस्वीरों में वो पति निक का हाथ थामें हुए पैदल चलते हुए दिख रही हैं। तस्वीरों में कपल की स्पैशल बॉन्डिंग देख आप इनके दीवाने हो जाएंगे।प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ प्यार जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। सोशल मीडिया पर प्रिंयका का ये बिंदास अंदाज उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा हैं। बता दें कि प्रियंका और निक दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों ने राजस्थान के जोधपुर में क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रिवाजों से शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर लीड रोल में है। इस फिल्म को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही है। शादी के बाद प्रियंका की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है।

Loading...

Check Also

“अपने फैन्स के लिए मेरी तरफ से तोहफा”: साई दुर्गा तेज के ‘असुरा आगमन’ ग्लिम्प्स ने मचाई धूम

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ‘हनुमान’ के मेकर्स ने मेगा सुप्रीम हीरो साई दुर्गा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com