ब्रेकिंग:

सेना के साथ जम्मू-कश्मीर में ट्रेनिंग लेंगे महेंद्र सिंह धोनी लेकिन नहीं बनाया जाएगा किसी भी ऑपरेशन का हिस्सा

क्रिकेट टीम के विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय सेना में टेरिटोरियल आर्मी की ट्रेनिंग की इजाजत मिल गई है. आर्मी चीफ बिपिन रावत ने धोनी को इसकी इजाजत दे दी है. अब वे पैराशूट रेजिमेंट में दो महीने की ट्रेनिंग लेंगे. यह ट्रेनिंग कश्मीर में हो सकती है लेकिन धोनी को किसी भी ऑपरेशन का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने आगामी वेस्टइंडीज दौरे से खुद को अनुपलब्ध बताते हुए दो महीने का ब्रेक लेने का फैसला किया है. धोनी ने बीसीसीआई को अपने फैसले के बारे में बता दिया है और कहा है कि अब वे आर्मी में पैराशूट रेजिमेंट से जुड़ने जा रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं.

इससे पहले, कप्तान विराट कोहली ने यह साफ कर दिया था कि धोनी के भविष्य को लेकर टीम प्रबंधन को उनकी तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है. यह ट्रेनिंग कश्मीर में हो सकती है लेकिन धोनी को किसी भी ऑपरेशन का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने आगामी वेस्टइंडीज दौरे से खुद को अनुपलब्ध बताते हुए दो महीने का ब्रेक लेने का फैसला किया है.

Check Also

जिज्ञासा कप – सीजन 1 – मैच – 2 : अशरफ़ी क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एवेंजर्स इलेवन को हराया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मंगलवार खेले गए जिज्ञासा कप सीजन-1 के दूसरे मुकाबले …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com