ब्रेकिंग:

सुनील शेट्टी की फिल्म पहलवान का फर्स्ट सॉन्ग आउट, एक्टर का दिखा दबंग लुक

बाॅलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और सुपरस्टार सुदीप की अपकमिंग फिल्म पहलवान का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना और सुनील का लुक एक साथ रिलीज किया गया। गाने का नाम जय हो पहलवान है। गाने में सुदीप और सुनील शेट्टी जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही दोनों ने में सुनील और सुदीप पहलवानी करते नजर आ रहे हैं। इस गाने में एक खास बात है और वो ये कि आमतौर पर गाने में स्टार्स डांस करते नजर आते हैं या गाने को स्टार्स के ऊपर फिल्माया जाता है। लेकिन इस गाने में केवल तस्वीरों और लिरिक्स को दिखाया गया है। उन तस्वीरों में सुनील शेट्टी और सुदीम पहलवानी करते नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा कुछ-कुछ सीन गाने में रिहर्सल के दौरान के कुछ सीन डाले गए हैं। इस गाने को स्वरुप खान ने गाया है। गाने के लिरिक्स आस्था और सुजीत शेट्टी ने लिखे हैं। गाने में रैप भी है जिसे व्यासराज और एमसी विक्की ने किया है। लुक की बात करें तो इसमें सुनील व्हाइट धोती कुर्ता में हैंडसम लग रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सिर पर पिंक कलर की पगड़ी बांधी हैं। फैंस इस गाने और सुनील के लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म की बात करें तो यह फिल्म एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर है। ये फिल्म 12 सितंबर, 2019 को रिलीज होगी। फिल्म को 2500 स्क्रीन में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। कुछ समय पहले इस का टीजर भी जारी कर दिया गया था जो कि काफी शानदार था।

Loading...

Check Also

सत्या साची’ शो में आया शादी का ट्विस्ट: एक ऐसा पल जिसने बदल दी जिंदगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : सन नियो का शो ‘सत्या साची’ दो बहनों, सत्या …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com