ब्रेकिंग:

सीतामढ़ी जेल की एक महिला कैदी के साथ अस्पताल के शौचालय में बलात्कार, जांच में जुटी पुलिस

बिहारी: बिहारी में सीतामढ़ी जेल की एक महिला कैदी के साथ अस्पताल के शौचालय में दो लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया। यह मामला 14 नवंबर का बताया जा रहा है। समाचरा एजेंसी के मुातबिक सीतामढ़ी जेल की एक महिला कैदी के साथ 14 नवंबर की रात को दो लोगों ने मुजफ्फरपुर में श्रीकृष्णा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसकेएमसीएच) के शौचालय में कथित रूप से बलात्कार बलात्कार किया। सीतामढ़ी जेल की एक महिला कैदी के साथ अस्पताल के शौचालय में बलात्कार, जांच में जुटी पुलिस महिला कैदी को 11 नवंबर को इलाज के लिए श्रीकृष्णा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लाया गया था। पुलिस नें इस संबंध में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। लेकिन इसके बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। जब महिला कैदी को पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करया तो वहां पर महिला कैदी की सुरक्षा में कोई पुलिसकर्मी तैनात था या नहीं? अब सवाल यह है कि अगर महिला कैदी की सुरक्षा में पुलिकर्मी तैनात था तो उसके साथ दो लोगों ने शौचालय में कैसे रेप कर दिया? इस पर पुलिस पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब दूसरा सवाल यह है कि महिला कैदी की सुरक्षा में पुलिस ने इतनी बड़ी लापरवाही क्यों बरती? फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

केंद्रीय चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- एसआईआर से वोटर लिस्ट से बाहर हुए नाम, बताने का प्रावधान नहीं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com