ब्रेकिंग:

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने में बलिया का गौरव सिंह राजपूत हिरासत में

अशाेक यादव, लखनऊ। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने में बलिया जिले के गड़वार क्षेत्र के युवक को हिरासत में ले लिया गया। लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद यहां पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपित युवक से पूछताछ की गयी।   

आरोप है कि रतसर निवासी गौरव सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी। लखनऊ में केस दर्ज होने के बाद पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने एसपी विपिन ताडा को मामले से अवगत कराया।

एसपी के निर्देश पर गड़वार पुलिस ने रविवार को आरोपित गौरव को हिरासत में ले लिया। इसकी सूचना लखनऊ में पुलिस अधिकारियों को दे दी गयी है। कयास है कि लखनऊ से पुलिस टीम यहां आकर आरोपित को अभिरक्षा में लेगी।  

एसपी ने कहा कि सीएम को जान से मारने की धमकी देने में रतसर (गड़वार) निवासी गौरव सिंह राजपूत के खिलाफ हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई जायेगी। आरोप है कि 20 सितंबर, 2020 को गौरव ने फेसबुक पर अमिताभ बच्चन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। उसने इंटर तक शिक्षा ग्रहण की।  

Check Also

उप मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा की, लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्यवाही

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com