ब्रेकिंग:

समाजवादी पार्टी है भाजपा का विकल्प, सभी वर्गों का है समर्थन: अखिलेश यादव

राहुल यादव, लखनऊ। अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की जनता ने अपने जनादेश से समाजवादी पार्टी को भाजपा का विकल्प मान लिया है। समाज के सभी वर्गों का समर्थन समाजवादी पार्टी के साथ है। इसी के फलस्वरूप ही जनता, कार्यकर्ताओं के सहयोग से समाजवादी पार्टी की सीटें और वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। चुनाव के तुरन्त बाद बढ़ती महंगाई, खराब कानून व्यवस्था और बढ़ते अत्याचार से भाजपा के विरुद्ध जनता की नाराजगी और बढ़ गई है।      सच तो यह है कि भाजपा को संविधान और लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। वह छल-बल की राजनीति और धन-बल की ताकत की आजमाइश से सत्ता में बने रहना चाहती है। जिस तरह से भाजपा सरकार ने सरकार बनाई है वह किसी से छिपा नहीं है। ई.वी.एम से भाजपा को चुनावी जीत मिली है, नैतिक जीत समाजवादी पार्टी की है। भाजपा की ताकत पहले से घटी है।
    समाजवादी सरकार ने प्रदेश में जो बुनियादी ढांचा तैयार किया था भाजपा ने उसे बर्बाद कर दिया। यूपी डायल 100 को अपराध नियंत्रण के लिए बनाया गया था। भाजपा ने इसे डायल 112 करके कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्गति के फलस्वरूप कोविड़ से लाखों लोगों की मौतें हो गई भाजपा सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की।
    प्रदेश की जनता बधाई की पात्र है। उसने 2022 चुनाव में अपने मत से भाजपा को सबक सिखाने का काम किया है। उसने प्रदेश की राजनीति में भाजपा के विकल्प के रूप में समाजवादी पार्टी को चुनकर देश की राजनीति में बदलाव का भी संकेत दे दिया है। राजनीति में अब एकाधिकारी ताकतों को मतदाता प्रश्रय नहीं देगा। वह समाजवाद, संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता समाजवादी पार्टी के साथ जाहिर करेगी। समाजवादी पार्टी अपनी भूमिका सक्रियता से निभाएगी।

Loading...

Check Also

उपमुख्यमंत्री मौर्य की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधिगणों व अधिकारियों के साथ विकास कार्यक्रमों की बैठक सम्पन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com