
अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बाद अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा सपा-गठबंधन सरकार को और भी सशक्त बनाने के लिए जनता वोट डालने के लिए उत्साहित है।
चौथे चरण में ही सपा-गठबंधन की सरकार को साकार करनेवाली उप्र की जागरूक जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 24, 2022
अगले तीन चरणों में सपा-गठबंधन सरकार को और भी सशक्त बनाने के लिए जनता वोट डालने के लिए जिस तरह उत्साहित है, वैसा उत्साह अब से पहले कभी नहीं देखा गया है।
सबको शुक्रिया!#भाजपा_ख़त्म pic.twitter.com/02oNXZpFYQ
ट्विटर पर लिखा कि चौथे चरण में ही सपा-गठबंधन की सरकार को साकार करनेवाली उप्र की जागरूक जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद! अगले तीन चरणों में सपा-गठबंधन सरकार को और भी सशक्त बनाने के लिए जनता वोट डालने के लिए जिस तरह उत्साहित है, वैसा उत्साह अब से पहले कभी नहीं देखा गया है। सबको शुक्रिया!
Suryoday Bharat Suryoday Bharat