ब्रेकिंग:

संयुक्त राष्ट्र मिशन ने की दक्षिण लीबिया में युद्ध विराम की अपील

त्रिपोली: लीबिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने देश के दक्षिणी हिस्से में तुरंत युद्ध विराम लागू करने की अपील की है। यूएनएसएमआईएल ने लीबिया के दक्षिणी क्षेत्र में जनजातीय संघर्ष के मद्देनजर यह अपील की है। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘ मुरजुक शहर में मौजूदा युद्ध जैसी स्थिति के कारण बहुत चिंतित है। जिसके कारण कई मौतें हुई हैं। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने पीड़तिों के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए सभी पक्षों से तुरंत युद्ध विराम की अपील की है।राजधानी त्रिपोली से करीब 780 किलोमीटर दूर मुरजुक शहर में सोमवार से ही जनजातीय संघर्ष हो रहे हैं। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। दक्षिणी लीबिया पर फरवरी से ही जनरल खलीफा हफ्तार के नेतृत्व वाली सेना का नियंत्रण है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 में कर्नल मुअम्मर गद्दाफी को सत्ता से हटाकर उनकी हत्या करने के बाद अस्थिरता से जूझ रहे लीबिया में एक नया संकट पैदा हो गया है। यूएनएसएमआईएल ने लीबिया के दक्षिणी क्षेत्र में जनजातीय संघर्ष के मद्देनजर यह अपील की है। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘ मुरजुक शहर में मौजूदा युद्ध जैसी स्थिति के कारण बहुत चिंतित है। जिसके कारण कई मौतें हुई हैं। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने पीड़तिों के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए सभी पक्षों से तुरंत युद्ध विराम की अपील की है।राजधानी त्रिपोली से करीब 780 किलोमीटर दूर मुरजुक शहर में सोमवार से ही जनजातीय संघर्ष हो रहे हैं। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

Check Also

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com