नई दिल्ली: दूरसंचार कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र तरजीही शेयर और गैर परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर 35,000 करोड़ रुपए जुटाएगी। बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी। कंपनी के निदेशक मंडल ने इस राशि में से 15,000 करोड़ रुपए अपने प्रवर्तकों से जुटाने की मंजूरी दे दी है। इन प्रवर्तकों में टाटा संस और उसकी अनुषंगियां शामिल हैं। टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र लि. (टीटीएमएल) के निदेशक मंडल ने शेष 20,000 करोड़ रुपए की राशि एक या अधिक किस्तों में गैर परिवर्तनीय डिबेंचरों के जरिये जुटाने की मंजूरी दे दी है। कंपनी के निदेशक मंडल की 29 मई को हुई बैठक में यह मंजूरी दी गई।
टीटीएमएल को 31 मार्च को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 579.55 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ हुआ। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 681.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी को 667.6 करोड़ रुपए का सालाना घाटा हुआ जबकि 2017-18 में कंपनी को 9,841.99 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी। कंपनी के निदेशक मंडल ने इस राशि में से 15,000 करोड़ रुपए अपने प्रवर्तकों से जुटाने की मंजूरी दे दी है। इन प्रवर्तकों में टाटा संस और उसकी अनुषंगियां शामिल हैं।
Check Also
एसोचैम द्वारा आयोजित 5वें ग्रीन एनर्जी एण्ड सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव में सम्मिलित हुए मंत्री नन्दी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : शुक्रवार को होटल सेंट्रम, लखनऊ में एसोचैम द्वारा आयोजित …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat