आगरा: शिकोहाबाद में पूर्व मंत्री अशोक यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीडित महिला ने फोन करके बुलाने और अपने आवास पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज होते ही कई थानों की पुलिस फोर्स ने पूर्व मंत्री के घर दबिश दे दी है। बताया जा रहा है कि फीरोजाबाद के शिकोहाबाद में पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि उसे पूर्व मंत्री ने मोबाइल पर कॉल करके अपने घर बुलाया था और कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। शिकोहाबाद में स्टेशन रोड पर एक आलीशान कोठी में अशोक यादव ने विवाह घर भी बना रखा है।
अशोक यादव 1996 में भाजपा सरकार के दौरान मंत्री रह चुके हैं। हालाकि फिलहाल वो किसी भी दल में शामिल नहीं हैं। बता दें कि चार दिन पहले पूर्व मंत्री अशोक यादव पर ही व्यापारी से चैथ वसूली के लिए मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। शिकोहाबाद के स्टेशन रोड स्थित मार्बल शोरूम संचालक ने पूर्व मंत्री अशोक यादव पर धमकाने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। व्यापारियों के साथ थाने पहुंचे पीड़ित ने पूर्व मंत्री पर शोरूम कब्जाने के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके साथ ही, शोरूम में लगे सीसीटीवी की फुटेज वायरल हो गई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने देर शाम दबिश दी थी।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat