ब्रेकिंग:

शादी की सालगिरह मनाकर मुंबई लौटे ऐश्वर्या-अभिषेक, एयरपोर्ट पर आराध्या संग आए नजर

बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को रविवार रात पति अभिषेक बच्चन और बेटी अराध्या के साथ एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। दरअसल, ये तीनों मालदीव में वेकेशन एंजाॅय करके मुंबई लौटे हैं।इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में ऐश्वर्या ऑल ब्लैक लुक में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। वहीं अभिषेक कैजुअल लुक में काफी कूल नजर आए। जानकारी के लिए बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल को मालदीव में अपनी शादी की 12वीं सालगिरह मनाई है। दोनों के साथ बेटी आराध्या भी मौजूद थीं।

वेडिंग एनिवर्सरी पर भी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। बच्चन परिवार अक्सर एक साथ वक्त बिताते हुए नजर आता है। कुछ समय पहले ऐश्वर्या, पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ गोवा पहुंची थीं। जहां उन्होंने क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। कपल को समुद्र तट पर टहलते हुए देखा गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का क्या नाम है ये अभी साफ नहीं है लेकिन अनुराग बसु की इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसके अलावा वह गीतकार साहिर लुधियानवी की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। वहीं, ऐश्वर्या को लेकर अभी ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com