ब्रेकिंग:

विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सत्ता और धन का इस्तेमाल किया जा रहा है तथा ‘भ्रष्ट’ तरीकों से चुनाव जीते जा रहे हैं : शिवसेना

मुंबई। भांडुप नगर निकाय उपचुनाव जीतने के बाद भाजपा को निशाने पर लेते हुए शिवसेना ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सत्ता और धन का इस्तेमाल किया जा रहा है तथा ‘भ्रष्ट’ तरीकों से चुनाव जीते जा रहे हैं।

शिवसेना मुख पत्र ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया है, ‘‘देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जहां राजनीतिक विपक्ष की आवाजों को दबाया जा रहा है। सभी संभव भ्रष्ट तरीकों से चुनाव जीते जा रहे हैं।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘विपक्ष की आवाजों को दबाने के लिए सत्ता और धन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस तरह का माहौल देश, लोकतंत्र और स्वतंत्रता के लिए खतरनाक है। ’’शिवसेना महाराष्ट्र और केंद्र में भाजपा नीत गठबंधन सरकार में सहयोगी है। हालांकि पार्टी ने कई मुद्दों पर अलोचनात्मक रूख अख्तियार किया है।

Loading...

Check Also

केन्द्र, राज्य के सभी 60,000 करोड़ रुपये के फंड जारी करे : भगवंत मान, मुख्यमंत्री पंजाब

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत सरकार …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com