मुंबई : शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा। सेंसेक्स 161.83 अंकों की बढ़त के साथ 36,724.74 जबकि निफ्टी 46.75 अंक चढ़कर 10,844.65 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 153 अंक गिरकर 36,409.54 पर आ गया। निफ्टी में 52 प्वाइंट की गिरावट देखी गई। इसने 10,746.35 का निचला स्तर छुआ। विश्लेषकों के मुताबिक कमजोर विदेशी संकेतों की वजह से बाजार में गिरावट आई। वैश्विक मंदी की आशंका और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर बढ़ने की वजह से निवेशकों के मन में चिंता है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर के मुताबिक देश की आर्थिक विकास दर में गिरावट की वजह से भी सेंटीमेंट बिगडे हैं। सेंसेक्स के 30 में से 17 और निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में नुकसान देखा गया। सन फार्मा का शेयर 7% लुढ़क गया। इंडसइंड बैंक में 3% गिरावट देखी गई। टाटा मोटर्स और यस बैंक 1.4-1.4 फीसदी लुढ़क गए।
रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.3% और वेदांता 1% नुकसान देखा गया। दूसरी ओर गेल के शेयर में 1.7% तेजी आई। ब्रिटानिया में 1.2% और लार्सन एंड टूब्रो में 1% उछाल आया। एचसीएल टेक के शेयर में भी 1% बढ़त दर्ज की गई। इन्फोसिस का शेयर 0.7% और आईटीसी 0.6% ऊपर आया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 153 अंक गिरकर 36,409.54 पर आ गया। निफ्टी में 52 प्वाइंट की गिरावट देखी गई। इसने 10,746.35 का निचला स्तर छुआ। विश्लेषकों के मुताबिक कमजोर विदेशी संकेतों की वजह से बाजार में गिरावट आई। वैश्विक मंदी की आशंका और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर बढ़ने की वजह से निवेशकों के मन में चिंता है।
Check Also
एसोचैम द्वारा आयोजित 5वें ग्रीन एनर्जी एण्ड सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव में सम्मिलित हुए मंत्री नन्दी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : शुक्रवार को होटल सेंट्रम, लखनऊ में एसोचैम द्वारा आयोजित …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat