ब्रेकिंग:

विकास के नाम पर बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की आग में झोंका: अखिलेश यादव

अशाेक यादव, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के कुराज का असर देश-प्रदेश पर पड़ रहा है। विकास के नाम पर विनाश का तांडव मचाने वालों ने जनता को मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की आग में झोंक दिया है। अब जनता भाजपा को हमेशा के लिए छुट्टी देने के लिए तैयार बैठी है।

अखिलेश यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री के विकास, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस और अपराधियों के खिलाफ अभियान की पोल खुल रही है। चार दिन में ही उनके विकास की बत्ती गुल हो गई है। 

कानपुर में शौचालय निर्माण के लिए अपनी बुजुर्ग मां को गोद में लिए सरकारी महकमों के चक्कर लगा रहा बेटा ‘स्वच्छ भारत‘ के नाम पर भाजपा सरकार में चल रहे महाभ्रष्टाचार का जीता जागता सबूत है। कागजों पर ओडीएफ घोषित हो चुका कठारा गांव लेकिन शौचालय बना नही।

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का आलम यह है कि बीमारी से ज्यादा लखनऊ पीजीआई में इलाज के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया दे रही मरीजों और तीमारदारों को दर्द। डाक्टर से पर्चा दिखाने के लिए ओपीडी नहीं जा पा रहे लोग, कैसे हो इलाज?

भाजपा सरकार में पेट्रोल-डीजल के दाम इतने बढ़ गए हैं कि सीएम के गृह जिले गोरखपुर के करीब सीमावर्ती इलाकों के लोग नेपाल जाकर तेल भराने को मजबूर है। मंहगाई कम करने के नाम पर वोट लेने के बाद क्यों मंहगाई की आग में जला रही भाजपा? 70 सालों में भी जो मंहगाई नहीं आई उसे भाजपा सरकार ने सालभर में कर डाला।

Loading...

Check Also

उन्नाव रेप केस पीड़िता की मां और एक्टिविस्ट योगिता भयाना को इंडिया गेट की प्रोटेस्ट वाली जगह से हटाया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने 2017 उन्नाव रेप केस की …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com