ब्रेकिंग:

वरुण गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- मान लेनी चाहिए किसानों की एमएसपी की मांग

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी सांसद वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी रूप से बाध्यकारी बनाने से संबंधित किसानों की दूसरी मांग को मान लेना चाहिए। शनिवार को गांधी ने प्रधानमंत्री की ओर से किये गए कृषि कानून वापस लेने की घोषणा का स्वागत करते हुए अपने पत्र में लिखा है कि किसानों की दूसरी मांग को स्वीकार करने से किसानों को एक बहुत बड़ा आर्थिक सुरक्षा चक्र मिल जायेगा।

उन्होंने लखीमपुर खीरी घटना की निष्पक्ष जांच कराने और इसमें घटना के आरोपित एक केन्द्रीय मंत्री पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की । गांधी ने पत्र में लिखा है कि देश के किसानों ने भीषण बारिश, तूफान और विपरीत मौसम का सामना करते हुए आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखा। इसके लिए किसानों को बधाई दी जानी चाहिए।

उन्होंने लिखा कि अगर कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला उचित समय पर कर लिया जाता तो उन 700 किसानों की जान बचाई जा सकती थी जिन्होंने इस आंदोलन की राह में अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

भाजपा सांसद ने किसान आंदोलन में मारे गए सभी 700 किसानों के लिए एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है जिससे पीड़ित परिवार आसानी से अपना जीवन गुजार सकें। उल्लेखनीय है कि किसान आंदोलन और किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए इस मुद्दे पर  गांधी पूर्व में कई बार अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर होकर बोलते रहे हैं।

 
The monsoon rains also gives birth to the some big and small waterfalls perfect to relax at. It is pretty heavy and large, but that is almost expected for a printer that can cope with this volume of prints per day. Whenever i get on a bipass or parkway my truck will slip in and out of overdrive. The fallout was the mainstream media blaming rap music for these occurrences and several venues making moves to ban future rap shows across the country, including Nassau Coliseum, who announced its ban on September 13th. Sweden's festive Christmas markets Usher in the festive season by visiting a Swedish Christmas market, offering quality handmade products, tasty food and fun activities.

Check Also

सहकारिता राज्यमंत्री राठौर की अध्यक्षता में राज्य भण्डारण निगम के संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे0पी0एस0 राठौर की अध्यक्षता में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com