बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और आलिया भट्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। फिल्म बंद्रीनाथ की दुल्हनिया में दोनों की जोड़ी सुपरहिट रही थी। वहीं, एक बार फिर आलिया और वरुण की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। दरअसल, दोनों आलिया और वरुण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कलंक की शूटिंग में बिजी हैं। आए दिन दोनों की सेट से तस्वीरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में एक बार बार फिर आलिया ने वरुण के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहे हैं। जहां, तस्वीर में वरुण सेल्फी ले रहे हैं तो वहीं, आलिया उनके कंधे पर हाथ रखे हुए पोज दे रही हैं।
सोशल मीडिया पर दोनों ऑनस्क्रीन कपल की फोटो काफी पसंद कि जा रही है। तस्वीर शेयर करते हुए आलिया ने लिखा फिल्म में वरुण की शूटिंग खत्म हो गई। ये हमारी एक साथ चौथी फिल्म है। इसने हमें अपनी कड़ी मेहनत और क्रेजी एनर्जी हर रोज हैरान कर दिया। हम सेट पर काफी मस्ती करते थे। मैं बिल्कुल भी इंतजार नहीं कर सकती आप लोगों के लिए कि कलंक में इसने कितना अच्छा काम किया है। दोनों की रियल लाइफ की बात करें तो आलिया इ दिनों रणबीर कपूर को डेट कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं, वरुण नताशा दलाल को डेट कर रहे है। आए दिन दोनों को एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat