ब्रेकिंग:

लोकसभा के साथ ही हो सकते है विधान सभा चुनाव!

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव 2019 में होने हैं लेकिन केंद्र सरकार इसे लेकर कुछ और ही सोच रही है। खबरों के अनुसार इस बार लोकसभा चुनाव विधानसभा चुनावों के साथ ही हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह चुनाव तय समय से 6 महीने पहले होंगे।

 

खबर के अनुसार केंद्र सरकार 2018 में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव भी करवा सकती है।

अगर ऐसा होता है तो लोकसभा चुनाव तय समय से 6 महीने पहले ही हो जाएंगे। हालांकि फिलहाल इस पर विचार ही चल रहा है। खबर में दावा किया गया है कि दोनों चुनाव एक साथ करवाने की राय संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप और अन्य सचिवों के समूह से मिली है। उनका कहना है कि चुनाव 6 महीने पहले हो सकते हैं और इसके लिए संविधान में किसी संशोधन की जरूरत नहीं है।

बता दें कि पीएम मोदी भी कई बार यह कह चुके हैं कि देश में सभी चुनाव एक साथ होने चाहिए। हालांकि, यह कदम उठाने से पहले सरकार के सामने विपक्षी दलों को मनाने की चुनौती होगी। यही नहीं कई राज्यों में भी चुनाव 2019 में है जिसमें तेलंगाना, आंध्र प्रदेश शामिल है ऐसे में इन राज्यों को मनाना भी आसान नहीं होगा।

Loading...

Check Also

आयुष मंत्री “दयालू ” ने एसआरएम राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बरेली का किया निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / बरेली : उत्तर प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री ( …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com