ब्रेकिंग:

लॉकडाउन: 18 करोड़ लोगों को मुफ्त सरकारी अनाज देगी योगी सरकार

अशोक यादव, लखनऊ। 

उत्तर प्रदेश सरकार राशन वितरण के अगले चरण में प्रदेश के 18 करोड़ लोगों को राशन बांटेगी।

राशन वितरण में वह भी शामिल होंगे जिनके पास राशन कार्ड नहीं है।

इसी के साथ यूपी देश में एक दिन में सर्वाधिक अनाज वितरण करने वाला प्रदेश बन गया है।

यूपी ने यह रिकॉर्ड प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 71.62 लाख परिवारों निशुल्क चावल बांटकर बनाया है।

योजना के तहत 71.62 लाख परिवारों के 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगभग 1.5 लाख एमटी निशुल्क चावल बांटा है।

अपर आयुक्त सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि

वितरण के तीसरे दिन 60.66 लाख परिवारों के ढाई करोड़ लोगों को करीब 1.27 लाख एमटी चावल वितरित किया गया।

वही 15 अप्रैल तक प्रदेश सरकार 15 करोड़ लोगों को राशन वितरित कर चुकी है।

इसके अलावा 12.05 लाख लोगों को फूड पैकेट उपलब्ध कराया गया है।

अब तक 7.87 करोड लोगों को 3.93 लाख एमटी चावल वितरित किया गया है जो कुल लक्ष्य का 55.44 प्रतिशत है।

Check Also

परिवहन मंत्री ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com