
लखनऊ। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने आज लखनऊ पहुंचे। संजय सिंह ने सपा कार्यालय में अखिलेश यादव से मुलाकात की।
इस मुलाकात से कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आप-सपा का गठबंधन हो सकता है?
2019 लोकसभा चुनाव से पहले भी आप सांसद संजय सिंह ने अखिलेश से मुलाकात की थी। उस समय भी उत्तर प्रदेश में सपा-आप के बीच गठबंधन की चर्चाएं तेज हुईं थीं।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat