ब्रेकिंग:

लखनऊ: महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, मेदांता अस्पताल में करवाया गया एडमिट

अशाेक यादव, लखनऊ। प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के कर्ताधर्ता महंत नृत्य गोपाल दास की रविवार को हालत ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें राजधानी लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। 84 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल राम जन्म भूमि क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं।

महंत के स्वास्थ को लेकर बताया गया कि महंत नृत्य गोपाल दास को मूत्र नली में संक्रमण और गुर्दे की गंभीर समस्या है। जिसके चलते उन्हें रविवार दोपहर करीब 12:30 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल पहुंचने के बाद महंत का इलाज डॉक्टरों द्वारा तुरंत शुरू कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महंत को क्रिटिकल केयर विभाग के चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। उन्होंने आगे बताया कि उनकी हालत गंभीर और स्थिर बनी हुई है।

Check Also

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com