
अशाेक यादव, लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राना की मुश्किलें दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। मुनव्वर राना के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआइआर दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट सामाजिक सरोकार फाउंडेशन के उपाध्यक्ष पीएल भारती ने दर्ज कराई है। मुनव्वर राना कहा कि तालिबान उतने ही आतंकी हैं, जितने रामायण लिखने वाले वाल्मीकि। अगर वाल्मीकि रामायण लिखते हैं तो वो देवता हो जाते हैं, उससे पहले वो डाकू थे।
इससे पहले भी ऐसी कई विवादित बयान के चलते शायर फस चुके हैं। इससे पहले मुनव्वर राना ने प्रदेश में तालिबान जैसा काम होने का आरोप लगाया था। राना ने कहा कि धर्मांतरण जैसे मसलों से मुल्क बर्बाद होता है। उत्तर प्रदेश में भी थोड़े बहुत तालिबानी हैं, यहां सिर्फ मुसलमान ही नहीं बल्कि हिंदू तालिबानी भी होते हैं।
एक बार फिर विवादों में मुनव्वर राना तब आएं थे जब उन्होंने प्रदेश छोड़ने की बात भी कही थी। जी हां आपको बता दें मुनव्वर राना ने कहा कि अगर एक बार फिर यूपी में योगी सरकार आई तो वो ये मान लेंगे कि ये प्रदेश मुस्लिमों के लिए नहीं है और जल्द से जल्द प्रदेश छोड़ देंगे।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat