ब्रेकिंग:

लखनऊ: भाजपा और निषाद पार्टी की साझा रैली को कल संबोधित करेंगे अमित शाह

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निषाद पार्टी की संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा की ओर से गुरुवार को दी गयी जानकारी के अनुसार लखनऊ के रमाबाई में आयोजित ‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’ रैली को शाह दोपहर एक बजे संबोधित करेंगे।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि रैली में गृह मंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के दयनीय प्रदर्शन के बाद राज्य में राजनीतिक गतिविधियों से लगभग किनारा कर चुके पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी बहन और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ 18 दिसंबर को अमेठी में प्रतिज्ञा पद यात्रा निकालेंगे।

लगभग ढाई साल के लंबे अंतराल के बाद राहुल के अमेठी दौरे से कांग्रेस की स्थानीय इकाई में जबरदस्त उत्साह है। साथ राहुल प्रियंका के इस कार्यक्रम के जरिये शक्ति प्रदर्शन की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Loading...

Check Also

दूल्हे की बारात जैसी है सांसदों को विदेश भेजने की कवायद : संजय राउत

सूर्योंदय भारत समाचार सेवा, मुम्बई : शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने ऑपरेशन सिंदूर और …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com