ब्रेकिंग:

लखनऊ: फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए बड़ा खबर, इस तारीख से खुलेंगे मल्टीप्लेक्स

अशाेक यादव, लखनऊ।। फिल्मों के शौकीनों के लिए राहत की खबर है। राजधानी ळकनऊ में 30 जुलाई से मल्टीप्लेक्स खुल जाएंगे। संचालकों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

अभी आईनॉक्स और सिनेपोलिस खोले जाएंगे। पीवीआर और अन्य सिनेमा हॉल खोले जाने पर निर्णय तीन दिनों के भीतर लिया जाएगा। संचालकों का कहना है कि 50 फीसदी क्षमता के साथ दोनों मल्टीप्लेक्स खोले जाएंगे।

क्राउन मॉल, रिवर साइड, फिनिक्स प्लाजियों, उमराव एवं वन अवध गोमतीनगर में सिनेमा चलाने की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। संचालकों के अनुसार अभी 4 शो ही चलाए जाएंगे।

लॉकडाउन समाप्त होने के बाद सभी शो पूरी तरह चल पाएंगे। उत्तर प्रदेश सिनेमा एक्जीबिटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि अभी आईनॉक्स और सिनेपोलिस खोलकर शुरुआत की जा रही है। पीवीआर से जुड़े पदाधिकारियों से वार्ता चल रही है। आगामी हफ्ते इस पर भी निर्णय ले लिया जाएगा।

Check Also

सियासत : बीजेपी नेता एवं पूर्व सांसद वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : यूपी की सियासत में बड़ी उथलपुथल देखने को मिल …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com