ब्रेकिंग:

लखनऊ: प्रियंका गांधी ने लगाई झाड़ू, कहा- यह स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक

अशाेक यादव, लखनऊ। सीतापुर में पुलिस हिरासत के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब एक बार फिर वह झाड़ू लगाने निकल पड़ीं। प्रियंका गांधी शुक्रवार की शाम राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर की दलित बस्ती लवकुश नगर पहुंच गईं, जहां उन्होंने झाड़ू लगाई।

प्रियंका गांधी ने कहा, “झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है। अब एक बार फिर से प्रियंका वाड्रा गांधी का झाड़ू लगाने की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अमृत विचार ने प्रियंका वाड्रा गांधी की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है इन तस्वीरों में झाड़ू लगाती हुई प्रियंका गांधी दिखाई दे रही है।

साथ ही लिखा गया है कि इंदिरा नगर की दलित वस्ती लवकुश नगर लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी झाड़ू लगाती हुई दिखाई दी! ऐसे में प्रियंका गांधी का भी कहना है कि झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है। योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी के झाड़ू लगाने पर उड़ाया मज़ाक़ और दिखायी भाजपा की दलित विरोधी सोच।

Loading...

Check Also

महापर्व छठ हेतु मंडल रेल प्रबंधक, आशीष जैन ने वाराणसी सिटी-भटनी-सीवान स्टेशनों का निरीक्षण किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर यात्रियों की …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com