ब्रेकिंग:

लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने 89 वर्ष की उम्र में पीजीआई में अंतिम सांस ली। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे जो इलाज के लिए एसजीपीजीआई में काफी दिनों से भर्ती थे। कल्याण सिंह ने निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं भाजपा समेत अन्य दलों के नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर दुख जताया है।

बता दें कि कल्याण सिंह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्यपाल राजस्थान के राज्यपाल भी रहे। कल्याणा सिंह ऐसे नेता थे जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हाशिए से फलक तक पहुंचाने का काम किया था। ज्ञात हो कि आज जब कल्याण सिंह सेहत बिगड़ी तो सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर का दौरा रद्द कर तत्काल उन्हें देखने के लिए एसजीपीजीआई पहुंच गए थे।

वहीं कल्याण सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल व हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक व प्रेरणास्रोत आदरणीय श्री कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका निधन भारतीय राजनीति एवं भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।”

वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट करते हुए कहा, “कल्याण सिंह जी के निधन से आज हमने एक ऐसा विराट व्यक्तित्व खो दिया जिसने अपने राजनीतिक कौशल, प्रशासकीय अनुभव और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्तर पर एक अमिट छाप छोड़ी। वे वंचित वर्ग के उत्थान और सभी वर्गों के कल्याण को समर्पित रहे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। अपनी सहजता व सरलता के कारण वे जनता में लोकप्रिय थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास को नई गति दी। राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर उनके सुदीर्घ अनुभव का लाभ दोनों राज्यों को भी मिला. उनका निधन राजनीति के एक युग का अंत है।“

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय और उप्र जेल प्रशासन और सुधार सेवाओं के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जेल प्रणाली के लिए एक महत्वपूर्ण …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com