ब्रेकिंग:

लखनऊ: चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 21 लाख का सोना

अशाेक यादव, लखनऊ।। अमौसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक यात्री के पास से सोना पकड़ा गया है। अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर पकड़े गए इस सोने की कीमत 21 लाख 66 हजार रुपए बताई जा रही है। यात्री शारजाह से आई इंडिगो की उड़ान 1426 से लखनऊ  आया था।

सोने का वजन तकरीबन 427.200 ग्राम है। कस्टम के अनुसार यात्री ने सोने का पेस्ट बना लिया था। इस पेस्ट के दो पैकेट शरीर के नीचे छिपा रखे थे। दोनों पैकेट यात्री से बरामद किए गए हैं। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।  जल्द ही इसे कोर्ट ले जाया जाएगा।

Check Also

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com