ब्रेकिंग:

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रियंका गांधी करेंगी पैदल मार्च

अशाेक यादव, लखनऊ। नारी शक्ति की बदौलत उत्तर प्रदेश में राजनीति की तस्वीर बदलने का दावा करने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में पैदल मार्च करेंगी। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिला मार्च का आयोजन आठ तारीख को किया जाएगा। कार्यक्रम का मकसद भारतीय राजनीति में महिलाओं और उनकी आकांक्षाओं को मुख्य धारा में लाना है।

उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में महिला जन जागरण की शुरूआत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के जरिये शुरू की जा चुकी है जिसमें कांग्रेस ने महिला उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत टिकट देने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया। इस अभियान में पूरे देश से कांग्रेस पार्टी की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि शामिल होंगी। दिन में 12 बजे से शुरू होने वाला यह मार्च बेगम हजरत महल चौराहे से ऊदा देवी चौराहे तक वहां से होते हुए जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के पास ख़त्म होगा।

श्रीनेत ने कहा कि ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कांग्रेस के लिए सिर्फ चुनावी नारा नहीं बल्कि देश में नारी को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए शुरू किया गया आंदोलन है। यह महिला मार्च एकजुटता का संदेश देने और राजनीति को अधिक समावेशी बनाने के साथ-साथ राजनीति में महिलाओं की भागीदारी का भी प्रतीक है। नारी शक्ति के राजनीतिक पुनरोत्थान को अब कोई ताकत नहीं रोक सकती है। इस मार्च में डॉक्टर्स, सेविकाओं, शिक्षिकाओं के साथ खेल और सिने जगत से जुड़ी महिलाओं के अलावा कांग्रेस की महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगी।

Loading...

Check Also

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य ने किया मेरठ सहित सम्पूर्ण प्रदेश में किसानों से किया संवाद

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / मेरठ : केन्द्रीय कृषि मन्त्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com