ब्रेकिंग:

रुपए में तीन सत्रों से जारी गिरावट थमी, घरेलू शेयर बाजारों में हुआ सुधार

मुंबई। रुपए में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया। घरेलू शेयर बाजारों में सुधार होने के बीच बृहस्पतिवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 73.50 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया कमजोरी का रुख लिए 73.77 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 73.48 के दिन के उच्चतम स्तर और 73.85 के निम्नतम स्तर को छूने के बाद यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे ऊंचा रहकर 73.50 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 73.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत घटकर 92.54 रह गया। वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.29 प्रतिशत बढ़कर 72.81 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदनशील सूचकांक 54.81 अंक की तेजी दर्शाता 58,305.07 अंक पर बंद हुआ। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 802.51 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Check Also

मौनी अमावस्या : उत्तर रेलवे ने प्रयाग और अयोध्या स्टेशन से तीर्थयात्रियों हेतु 17 मेला स्पेशल रेलगाड़ियां चलाईं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज / अयोध्या : मौनी अमावस्या के अवसर पर, …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com