बाॅलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा अपने फैशन के लिए जानी जाती हैं। एयरपोर्ट से लेकर रेड कार्पेट लुक तक को फैांस फाॅलो करते हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न वह हर आउटफिट को बखूबी से कैरी करना जानती हैं। हालांकि कई बार अपने इस फैशन की वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर उनके साथ हआ। दरअसल, कृति ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह व्हाइट ब्रा और रिप्ड जींस में स्टाइलिश दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने लैइट ब्लूकोट कैरी किया है। जहां फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं
वहीं कुछ फैंस को उनकी ये तस्वीर पसंद नहीं आई और उन्होंने कृति को ट्रोल करना शुरु कर दिया। कृति की इस तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा-जींस पहनने का फायदा ही क्या है?
वहीं एक अन्य ने लिखा देखो, देखो ये गरीबी… गरीबी का हाल। एक यूजर ने कमेंट किया इतना पैसा कमाने का भी क्या फायदा? एक यूजर ने तो कृति को भिखारी कहा तो दूसरे ने गरीब बताया।
काम की बात करें तो कृति श्शादी में जरूर आना, यमला पगला दीवाना फिर से और गेस्ट इन लंदन जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म श्हाउसफुल 4 में नजर आएंगी। फिल्म में इन दोनों के अलावा बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सेनन और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म इसी साल 26 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
Check Also
ज़ी स्टूडियोज़ और एडिट टू ने लॉन्च किया ‘भाबीजी घर पर हैं !- फन ऑन द रन’ का ठहाकों से भरपूर ट्रेलर
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : एक दशक से ज्यादा समय तक टीवी पर दर्शकों …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat