ब्रेकिंग:

राहुल-प्रियंका समेत 5 लोगों को हाथरस जाने की अनुमति

अशाेक यादव, लखनऊ। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हाथरस जाने की अनुमति मिल गई है। राहुल-प्रियंका समेत पांच लोगों को हाथरस जाने की मंजूरी दी गई है।

हाथरस कांड को लेकर कांग्रेस यूपी की योगी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर हाथरस जा रहे हैं। राहुल दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ्तर से अन्य नेताओं के साथ पूरे लाव-लश्कर के साथ निकले हैं। राहुल और प्रियंका के साथ 35 सांसदों का डेलीगेशन जा रहा है।

डीएनडी पहुंचे राहुल की कार प्रियंका गांधी खुद चला रही हैं, जिसमें उनके भाई और पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी आगे की सीट पर उनके साथ बैठे दिखे। दोनों नेताओं के साथ, शशि थरूर सहित दर्जनों कांग्रेस सांसद भी हाथरस जा रहे हैं।

डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के समर्थन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ यूपी पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को स्पष्ट कर दिया था कि वह किसी भी कीमत पर मृतक हाथरस की लड़की के परिवार से मिलेंगी। टाटा सफारी गाड़ी में राहुल गांधी के साथ यहां कांग्रेस मुख्यालय छोड़ने के बाद उन्होंने कहा, मैं किसी भी कीमत पर हाथरस का दौरा करूंगी, भले ही पुलिस हमें अनुमति न दे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा, यह एक भयानक घटना है और हमें लड़की के प्रति अपना सम्मान दिखाना होगा। जो कुछ भी हुआ है, इस देश में इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता।

Loading...

Check Also

छठ पर्व पर लखनऊ स्टेशन की तैयारियों का वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने किया निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की अत्यधिक भीड़ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com